Tuesday, May 20, 2014

तीन गुना बढ़ा समर्थन, फिर भी चंद्रपाल जीत से रहे दूर


तीन गुना बढ़ा समर्थन, फिर भी चंद्रपाल जीत से रहे दूर
सब हेड: 2009 के चुनाव में मिले थे 1,32,076 वोट, अबकी मिले 3,85,422
- महानगर को बी टू श्रेणी का दर्जा दिलाने में निभाई थी अहम भूमिका
- प्रदेश सरकार से मेडिकल कालेज के विस्तारीकरण के लिए दिलाया धन
- चिरलंबित सीपरी बाजार ओवर ब्रिज के निर्माण का रास्ता कराया साफ
कुमार भवानंद

झांसी। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व सांसद डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव ने वर्ष 2009 में हुए चुनाव के मुकाबले इस बार लगभग तीन गुना अधिक वोट हासिल किये, लेकिन इस बार भी जीत का वरण नहीं कर सके। दूसरे नंबर पर ही उन्हें संतोष करना पड़ा।
सपा के राष्ट्र्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. सिंह ने लोकसभा चुनाव को लेकर काफी पहले से तैयारियां शुरू कर दी थीं। इसके लिए वह लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। आमलोगों में पैठ बनाने को हरसंभव प्रयास भी किया, लेकिन मोदी लहर ने उनकी चुनावी नैया को मंझधार से बाहर नहीं निकले दिया। 2012 में प्रदेश में सपा सरकार के गठन के बाद से वह लगातार क्षेत्र के विकास के लिए प्रदेश सरकार से योजनाएं व बजट ला रहे थे। इस क्रम में झांसी नगर की सड़कों के चौड़ीकरण के अलावा उन्होंने महानगर को बी टू श्रेणी का दर्जा दिलाने की चिरलंबित मांग भी पूरी कराई। इतना ही नहीं सीपरी बाजार में ओवरब्रिज के निर्माण के लिए बजट भी स्वीकृत कराया। इसके अलावा शासन से बुंदेलखंड क्षेत्र के एक मात्र मेडिकल कालेज पर मरीजों के भारी बोझ को देखते हुए पांच सौ बेड के विस्तारीकरण की योजना की स्वीकृति भी दिलाई। झांसी और ललितपुर जिले में कई अन्य योजनाओं की स्वीकृति दिलाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। संभवत: यह एक बड़ी वजह रही कि वर्ष 2009 के चुनाव में 1,32,076 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे सपा प्रत्याशी डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव इस बार लगभग तीन गुना 3,85,422 वोट हासिल करने में सफल रहे। लेकिन, नरेंद्र मोदी के नाम पर चली देश व्यापी आंधी ने उनके विजय रथ को बीच राह में ही रोक दिया।
 




No comments:

Post a Comment